बिहार लोक सेवा आयोग ने संभावित BPSC 70th Exam Date 2024 की घोषणा कर दी है। बीपीएससी 70वीं एग्जाम 2024 का आयोजन इस साल 17 नवंबर को किया जा सकता है। बीपीएससी 70वीं परीक्षा 2024 से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
BPSC 70th Exam 2024 हिंदी में: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने संभावित बीपीएससी 70th एग्जाम डेट 2024 की घोषणा कर दी है। बीपीएससी द्वारा जारी की गयी लेटेस्ट BPSC 70th Notification 2024 के अनुसार प्रीलिम्स एग्जाम 17 नवंबर 2024 को आयोजित की जाने की संभावना है। बहुत जल्द ही 2024 के लिए 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) की विस्तृत नोटिफिकेशन जारी करेगा जिसमे बीपीएससी परीक्षा 2024 के लिए अन्य आवश्यक जानकारी जैसे की आवेदन डेट, पोस्ट की संख्या, आवेदन शुल्क, रिजल्ट डेट इत्यादि के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। BPSC इस परीक्षा का आयोजन बिहार राज्य के सरकारी विभागों में विभिन्न पदों जैसे की डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, सुपरिन्टेन्डेन्ट प्रोहिबिशन, डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग ऑफिसर, और फाइनेंसियल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर इत्यादि पर भर्ती के लिए करता है।
इस लेख में हम बीपीएससी 70वीं परीक्षा 2024 (BPSC 70th Exam) से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान करेंगे, जैसे कि अधिसूचना, एग्जाम डेट, एलिजिबिलिटी, आवेदन प्रक्रिया, सिलेबस, सीटें, परीक्षा पैटर्न और सिलेक्शन प्रक्रिया इत्यादि।
बिहार लोक सेवा आयोग के वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर कंबाइंड बीपीएससी 70th एग्जाम 2024 से सम्बंधित जारी ऑफिसियल सुचना को आप निचे देख सकते है:
बीपीएससी 70वीं परीक्षा 2024 हाइलाइट्स
बीपीएससी 70वीं परीक्षा 2024 से संबंधित जानकारी | विवरण |
परीक्षा का नाम | बीपीएससी 70वीं एग्जाम 2024 |
संचालन प्राधिकरण | बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) |
कुल रिक्तियां | +1000 अपेक्षित |
बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा तिथि | 17 नवंबर 2024 (संभावित) |
विभागों | बिहार सामान्य प्रशासन विभाग सिविल सेवा (अनुमंडल पदाधिकारी)/वरीयता उपसमिति एवं सामान्य प्रशासन के समकक्ष पदाधिकारी, सहायक निदेशक, सहायक योजना पदाधिकारी, कर सहायक आयुक्त, आपूर्ति निरीक्षक, श्रम अधीक्षक, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं अन्य पद |
आवेदन करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
एलिजिबिलिटी मापदंड | स्नातक (मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री) |
चयन प्रक्रिया | प्रारंभिक परीक्षामुख्य परीक्षा इंटरव्यू |
नौकरी का स्थान | बिहार |
आधिकारिक वेबसाइट | bpsc.bih.nic.in |
बिहार लोक सेवा आयोग क्या है (What is BPSC)?
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) बिहार राज्य का एक संवैधानिक निकाय है, जिसे राज्य सरकार के विभिन्न प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन करने के लिए स्थापित किया गया है। BPSC की स्थापना 1949 में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 315 के तहत की गई थी। इसका मुख्य कार्य राज्य के सरकारी विभागों में योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करना और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं में नियुक्त करना है।
BPSC द्वारा आयोजित प्रमुख परीक्षाएँ:
1. संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE): प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, और अन्य संबंधित पदों के लिए।
2. सहायक अभियंता परीक्षा (AE): सिविल, मैकेनिकल, और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए।
3. न्यायिक सेवा परीक्षा: सिविल जजों की भर्ती के लिए।
4. सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) परीक्षा: अभियोजन अधिकारियों की भर्ती के लिए।
5. शिक्षक भर्ती परीक्षा: सरकारी स्कूलों में शिक्षक पदों के लिए।
6. सहायक परीक्षा: विभिन्न सरकारी विभागों में सहायक पदों के लिए।
इन परीक्षाओं के माध्यम से विभिन्न सरकारी सेवाओं में योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाता है
BPSC 2024 Exam: ऑफिसियल नोटिफिकेशन
बीपीएससी ने संभावित BPSC 70th Exam Date 2024 की घोषणा कर दी है। हालाँकि, विस्तृत बीपीएससी की अधिसूचना (Notification) जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इस नोटिफिकेशन में बीपीएससी परीक्षा 2024 के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मापदंड, परीक्षा पैटर्न, और चयन प्रक्रिया जैसी जानकारी शामिल होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन करें।
बीपीएससी 70th एग्जाम डेट 2024 (BPSC 70th Exam Date 2024)
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 17 नवंबर 2024 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 70वीं बीपीएससी परीक्षा आयोजित किये जाने की उम्मीद है। जल्द ही, बीपीएससी द्वारा आधिकारिक बीपीएससी अधिसूचना की घोषणा की जाएगी। हालांकि विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार बीपीएससी 70वीं परीक्षा 2024 की प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) और मुख्य परीक्षा (Mains) निम्न तिथियां को आयोजित की जा सकती है:
इवेंट्स | बीपीएससी 70वीं एग्जाम 2024 से संबंधित डेट्स |
बीपीएससी 70वीं अधिसूचना जारी होने की तिथि | जल्द ही |
ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ | जल्द ही |
ऑनलाइन पंजीकरण समाप्त हो रहा है | घोषणा होना बाकी है |
बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड | घोषणा होना बाकी है |
70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) डेट 2024 | 17 नवंबर 2024 (संभावित) |
70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा उत्तर कुंजी 2024 | घोषणा होना बाकी है |
70वीं बीपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 | घोषणा होना बाकी है |
बीपीएससी मुख्य (Mains) परीक्षा तिथि 2024 | जनवरी 2025 |
BPSC Eligibility 2024 (पात्रता)
बीपीएससी 70वीं परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को निम्नलिखित एलिजिबिलिटी मानदंडों को पूरा करना होगा:
1. शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
2. आयु सीमा: सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष है। आरक्षित वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है। नीचे के टेबल में आयु सीमा से संबंधित जरूरी जानकारी प्रदान की गई है:
वर्ग | ऊपरी आयु सीमा |
सामान्य श्रेणी – पुरुष | 37 वर्ष |
सामान्य श्रेणी – महिला | 40 वर्ष |
बीसी/ओबीसी (पुरुष, महिला) | 40 वर्ष |
एससी/एसटी (पुरुष, महिला) | 42 वर्ष |
Also Read: BPSC Age Limit in Hindi
3. राष्ट्रीयता: उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।
बीपीएससी शारीरिक पात्रता मानदंड 2024 (BPSC Physical Eligibility 2024)
नीचे टेबल में उम्मीदवार बीपीएससी 70वीं शारीरिक पात्रता मानदंड 2024 का डिटेल देख सकते हैं :-
शारीरिक योग्यता मानदंड | विवरण | ||
छाती | छाती की माप के संदर्भ में, सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की छाती का आकार कम से कम 32 इंच होना चाहिए।अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की छाती का आकार न्यूनतम 31 इंच होना चाहिए। | ||
ऊंचाई | सामान्य श्रेणी के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 5 फीट 5 इंच निर्धारित है।महिला अभ्यर्थियों की श्रेणी चाहे जो भी हो, न्यूनतम ऊंचाई 5 फीट 2 इंच होनी चाहिए।हालांकि , अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई की आवश्यकता थोड़ी कम यानी 5 फीट 3 इंच है। |
BPSC Exam 2024: आवेदन प्रक्रिया (Application Process)
बीपीएससी 70वीं परीक्षा 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाती है। उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया की स्टेप बाय स्टेप जानकारी निम्नलिखित है:
1. बीपीएससी एग्जाम 2024 रजिस्ट्रेशन: सबसे पहले, उम्मीदवार को बीपीएससी की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के लिए आवश्यक जानकारी जैसे नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि भरनी होगी।
2. आवेदन पत्र भरना: पंजीकरण के बाद, उम्मीदवार को आवेदन पत्र में अपनी शैक्षिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी और अन्य विवरण भरने होंगे।
3. जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करना: आवेदन पत्र भरने के बाद, उम्मीदवार को अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे।
4. आवेदन शुल्क का भुगतान: सभी जानकारी भरने के बाद, उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
5. आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेना: अंत में, उम्मीदवार को अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखना चाहिए।
बीपीएससी 70वीं एग्जाम 2024 आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों द्वारा बीपीएससी 70वीं एग्जाम 2024 के लिए आवेदन करते समय नीचे दी गई तालिका के अनुसार आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा:
वर्ग | आवेदन शुल्क |
सामान्य एवं ओबीसी | ₹600/- |
एससी, एसटी और पीएच (Physical Handicapped) | ₹150/- |
बिहार की महिला अभ्यर्थी (निवासी) | ₹150/- |
िहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित 70वीं सिविल सेवा परीक्षा 2024 के लिए पाठ्यक्रम का विवरण निम्नलिखित है। इस परीक्षा का उद्देश्य राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में योग्य उम्मीदवारों का चयन करना है।
BPSC 70th Exam 2024 Syllabus (पाठ्यक्रम)
BPSC 70वीं परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है: प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, और साक्षात्कार।
1. BPSC प्रारंभिक परीक्षा का सिलेबस (Preliminary Examination Syllabus)
प्रारंभिक परीक्षा में एक सामान्य अध्ययन (General Studies) का प्रश्नपत्र होता है।
सामान्य विज्ञान (General Science): इसमें सामान्य विज्ञान से जुड़े प्रश्न होते हैं, जिनमें 10वीं कक्षा तक का स्तर शामिल होता है।
घटनाक्रम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व (Events of National and International Importance): इसमें पिछले वर्ष की प्रमुख घटनाएं, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व के मुद्दे शामिल होते हैं।
भारतीय इतिहास (History of India): इसमें भारत के प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक इतिहास के प्रमुख पहलुओं का अध्ययन शामिल होता है। इसके साथ ही बिहार के इतिहास पर भी ध्यान दिया जाता है।
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (Indian National Movement): इसमें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का अध्ययन और बिहार में हुए आंदोलनों की विशेष जानकारी शामिल होती है।
भूगोल (Geography): इसमें भारत और विश्व के भूगोल का अध्ययन, प्रमुख भौगोलिक विशेषताएँ और बिहार का भूगोल शामिल होता है।
भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था (Indian Polity and Economy): इसमें भारत की राजनीतिक व्यवस्था, संविधान, पंचायती राज, सामुदायिक विकास और आर्थिक योजना से संबंधित मुद्दों का अध्ययन शामिल होता है।
पर्यावरण और पारिस्थितिकी (Environmental and Ecology): इसमें पर्यावरणीय समस्याएं, जैव विविधता, और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों का अध्ययन किया जाता है।
सामान्य मानसिक क्षमता (General Mental Ability): इसमें उम्मीदवारों की तर्कशक्ति, निर्णय क्षमता और गणितीय कौशल का परीक्षण किया जाता है।
2. BPSC मुख्य परीक्षा (Mains Syllabus) का सिलेबस
मुख्य परीक्षा में चार प्रश्नपत्र होते हैं:
1. हिंदी (100 अंक): इसमें उम्मीदवारों की भाषा पर पकड़ और व्याकरण की जानकारी का परीक्षण किया जाता है। यह केवल योग्यता परीक्षा है और इसके अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाते।
2. सामान्य अध्ययन पेपर 1 (300 अंक):
भारतीय संस्कृति: भारतीय कला, साहित्य, और संस्कृति का इतिहास।
आधुनिक इतिहास: 18वीं सदी के मध्य से लेकर स्वतंत्रता संग्राम तक के मुख्य घटनाक्रम।
विश्व इतिहास: 18वीं सदी के बाद के प्रमुख घटनाक्रम, जैसे औद्योगिक क्रांति, विश्व युद्ध आदि।
भारतीय समाज: भारतीय समाज की संरचना, महिलाओं और समाज में उनके मुद्दे, जातिवाद, सांप्रदायिकता, और भारतीय संस्कृति में बदलाव।
3. सामान्य अध्ययन पेपर 2 (300 अंक):
भारतीय संविधान: संविधान के प्रमुख प्रावधान, संघीय संरचना, कार्यकारी, न्यायपालिका, और संसदीय व्यवस्था।
शासन व्यवस्था: शासन, सार्वजनिक नीति, अधिकार मुद्दे, और सरकारी योजनाएं।
विकास अर्थशास्त्र: विकास के मुद्दे, गरीबी, शिक्षा, और स्वास्थ्य जैसे विषयों का अध्ययन।
विज्ञान और प्रौद्योगिकी: भारत में विज्ञान और प्रौद्योगिकी का विकास, सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी।
बिहार का विशेष अध्ययन: बिहार के आर्थिक, सामाजिक, और सांस्कृतिक पहलुओं का अध्ययन।
4. वैकल्पिक विषय (300 अंक):
वैकल्पिक विषयों के लिए कुल मिलाकर 34 पेपर होते हैं, जिनमें से उम्मीदवारों को अपनी इच्छा अनुसारवैकल्पिक विषय का चयन करना होगा। यह पेपर कल300 अंकों का होगा और या क्वालीफाइंग नेचर का होगा। नीचे हमने सभी वैकल्पिक विषयों की लिस्ट प्रदान की है:
- कृषि
- पशुपालन और पशुचिकित्सा विज्ञान
- मनुष्य जाति का विज्ञान
- अरबी भाषा और साहित्य
- बांग्ला भाषा और साहित्य
- वनस्पति विज्ञान
- रसायन विज्ञान
- असैनिक अभियंत्रण
- वाणिज्य एवं लेखाशास्त्र
- अर्थशास्त्र
- विद्युत अभियन्त्रण
- अंग्रेजी भाषा और साहित्य
- भूगोल
- भूगर्भ शास्त्र
- हिंदी भाषा और साहित्य
- इतिहास
- श्रम एवं सामाजिक कल्याण
- कानून
- मैथिली भाषा और साहित्य
- प्रबंध
- अंक शास्त्र
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- पाली भाषा और साहित्य
- फ़ारसी भाषा और साहित्य
- दर्शन
- भौतिक विज्ञान
- राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध
- मनोविज्ञान
- लोक प्रशासन
- संस्कृत भाषा और साहित्य
- समाज शास्त्र
- आंकड़े
- उर्दू भाषा और साहित्य
- जूलॉजी
3. BPSC Exam Interview (साक्षात्कार)
मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है, जिसमें उनकी मानसिक योग्यता, नेतृत्व क्षमता, और निर्णय लेने की क्षमता का परीक्षण किया जाता है।
और पढ़ें: BPSC Syllabus 2024 in Hindi PDF: सब्जेक्ट-वाइज सिलेबस, एग्जाम पैटर्न हिंदी में देखें
बीपीएससी एग्जाम पैटर्न 2024
BPSC Exam 2024 मैं शामिल होने से पहले उम्मीदवारों के लिएएग्जाम पैटर्न को समझना बेहद जरूरी है। यहां हमने बीपीएससी एक्जाम पेटर्न को बहुत ही डिटेल मेंदर्शाया है जिसे छात्र जरूर समझ ले:
कुल अंक – 1170
परीक्षा के विभिन्न स्टेज:
- प्रारंभिक परीक्षा
- मेन्स परीक्षा
- साक्षात्कार – आमने-सामने
परीक्षा के चरण | विवरण |
प्रारंभिक | कुल पेपर की संख्या – 01अवधि – 2 घंटेअधिकतम अंक – 150परीक्षा का प्रकार – बहुविकल्पीय प्रश्न [MCQ] |
मेन्स | कुल पत्रों की संख्या – 05अवधि – प्रत्येक के लिए 3 घंटेकुल अंक – 900चूंकि हिंदी और वैकल्पिक प्रश्नपत्र क्वालीफाइंग प्रकृति के हैं, इसलिए परीक्षा कुल 1100 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी, लेकिन उम्मीदवारों को केवल 900 अंकों में से ही अंक मिलेंगे।परीक्षा का प्रकार – सब्जेक्टिव |
साक्षात्कार | कुल अंक – 120साक्षात्कार का तरीका – आमने-सामने |
BPSC 70th Exam 2024: सीटें (Seats)
बीपीएससी 70वीं परीक्षा 2024 के तहत विभिन्न पदों के लिए सीटों की संख्या अलग-अलग होगी। आधिकारिक अधिसूचना में सीटों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। हालांकि ऐसी उम्मीद है कि इस बीपीएससी 70th एग्जाम 2024 के माध्यम से 1000 से ज्यादा सीटों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। सामान्यत: प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, वित्त सेवा, राजस्व सेवा आदि पदों पर भर्तियां की जाती हैं।
BPSC Exam Result (परिणाम) 2024
बीपीएससी रिजल्ट 2024 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। अभी तक बीपीएससी द्वारा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं की गई है और BPSC Result 2024 की आधिकारिक डेट की भी घोषणा नहीं की गई है। हालांकि परीक्षा परिणाम को निम्न त्तिथियों पर घोषित की जाने की संभावना है:
परिणाम को तीन चरणों में घोषित किया जाएगा:
1. प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम: प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। 70वीं बीपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 की घोषणा 5 से 7 सितंबर 2024 के बीच की जा सकती है।
2. मुख्य परीक्षा का परिणाम: मुख्य परीक्षा के परिणाम के आधार पर उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
3. बीपीएससी2024 फाइनल रिजल्ट: साक्षात्कार के अंकों को मिलाकर अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा, जिसके आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
BPSC 70th Exam 2024: Conclusion (निष्कर्ष)
बीपीएससी 70वीं परीक्षा 2024 बिहार के सरकारी विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती का एक सुनहरा अवसर है। उम्मीदवारों को इस परीक्षा की तैयारी में पूरे मनोयोग से जुट जाना चाहिए। सही तैयारी, अच्छी रणनीति और नियमित अभ्यास से उम्मीदवार इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएँ!